झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

पौधारोपण व गौसेवा से मनाया जन्मदिन : प्रकृति संरक्षण का दीया संदेश

झालावाड़ | 04-Feb-2026 01:19 PM | 384 |
झालावाड़
प्रकृति संरक्षण का दीया संदेश

गंगधार झालावाड़

पौधारोपण और गौसेवा कर मनाया जन्मदिन

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के संत कबीर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एवं अध्यापक दिलीप मेहर ने अपना जन्मदिन समाजसेवा और प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवाणी मइयों की ढाणी में फूलदार पौधों का रोपण किया तथा इसके बाद गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण से की गई, जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद सभी उपस्थितजनों ने गौशाला में गौसेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस मौके पर अध्यापक ओमप्रकाश वर्मा, गिरधारीराम चौधरी, पूर्व स्काउट सचिव व पीईईओ नारायणराम सोलंकी, अध्यापक श्रीनिवास मीणा, पवन महावर, रजत राठौर, प्रकाश गर्ग सहित सेवाराम परिहार, प्रदीप परिहार, धीरज परिहार, दिनेश परिहार एवं रामवतार सोलंकी उपस्थित रहे।

सोसायटी अध्यक्ष दिलीप मेहर ने कहा कि आधुनिक युग में जन्मदिन जैसे अवसरों पर फिजूलखर्ची करने के बजाय समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा जैसे कार्य किए जाने चाहिए। इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आने वाली पीढ़ियों को भी सही दिशा मिलती है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.