शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
झालावाड़ न्यूज़

गंगधार ढाबला ग्रिड पर 3.15 मेगावॉट अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर शुरू, 6.3 मेगावॉट बिजली सप्लाई गंगधार ढाबला ग्रिड पर 3.15 मेगावॉट अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर शुरू, 6.3 मेगावॉट बिजली सप्लाई

गंगधार ढाबला ग्रिड पर 3.15 मेगावॉट अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर शुरू, 6.3 मेगावॉट बिजली सप्लाई
1

ढाबला ग्रिड को मिला अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, अब 6.3 मेगावॉट बिजली; ट्रिप और लोड शेडिंग से राहत

गंगधार। उपखंड क्षेत्र के 33/11 केवी ढाबला ग्रिड पर बुधवार को 3.15 मेगावॉट का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत सप्लाई शुरू की गई। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रिड की कुल क्षमता 6.3 मेगावॉट हो गई है।

चौमहला जेवीवीएनएल के सहायक अभियंता माधवेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से ढाबला ग्रिड पर बार-बार लोड शेडिंग और ट्रिप की समस्या बनी हुई थी। इस संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल को अवगत कराया गया था। उनके प्रयासों से यहां अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया।

अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से ग्राम पंचायत कछनारा और रामपुरा के कुल 402 कृषि तथा 380 घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। साथ ही लोड शेडिंग और बार-बार ट्रिप की समस्या से राहत मिलेगी।

नए ट्रांसफार्मर से सप्लाई शुरू करने से पहले अतिलघु उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हेल भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह, पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह, जीएसएस रामपुरा अध्यक्ष शंभू सिंह, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, उपप्रधान प्रतिनिधि संतोष जैन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विद्युत विभाग से कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र पराते, फीडर प्रभारी धनंजय कुमार, दीपक कुमार सहित विभागीय टीम भी उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज