झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

गंगधार में सीएनजी गैस फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ : कलेक्टर बोले— पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

झालावाड़ | 18-Dec-2025 09:16 AM | 384 |
झालावाड़
कलेक्टर बोले— पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

गंगधार | गोवर्धन सिंह

झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे के मल्हारगंज तिराहे पर बुधवार को सीएनजी गैस फिलिंग स्टेशन का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने फीता काटकर स्टेशन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, गंगधार पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम, उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह, डग विकास अधिकारी कंचन बोहरा, बीपीएल टेरिटरी मैनेजर संकल्प चौधरी, बिक्री अधिकारी अभिषेक चौधरी, मेघा गैस के अशोक सिंधरू सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जिले का दूसरा, डग–भवानीमंडी क्षेत्र का पहला स्टेशन

जिला कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि यह झालावाड़ जिले का दूसरा तथा डग–भवानीमंडी क्षेत्र का पहला सीएनजी गैस फिलिंग स्टेशन है। सीएनजी पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और आमजन को किफायती विकल्प मिलेगा।

उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

आमजन की समस्याएं सुनी

उद्घाटन के बाद जिला कलेक्टर ने आमजन की समस्याएं सुनीं। चौमहला कस्बे के निवासियों ने सफाई व्यवस्था और रोड लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर पंचायत प्रशासक को ज्ञापन सौंपा।

गंगधार पुलिस थाने का निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने गंगधार पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के कंजर डेरों के पटेलों ने अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा जताते हुए पत्र सौंपा। जिला कलेक्टर ने इस पहल की सराहना की।

उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण

कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने गंगधार उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने उपखंड अधिकारी को निरीक्षण प्रतिवेदन की पालना रिपोर्ट एक माह में भिजवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने रोड़ा एवं एलआर एक्ट से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, शस्त्र अनुज्ञापत्रों के नवीनीकरण एक माह में पूर्ण करने तथा सभी अनुज्ञापत्रों को समयबद्ध ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व न्यायालय में पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित 108 प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी, तहसीलदार गणेश खंगार, पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी ओर जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.