झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

झालावाड़ चौमहला में यूरिया खाद की कालाबाजारी का पर्दाफाश : ग्रामीणों ने पकड़ी तस्करी

झालावाड़ | 12-Nov-2025 02:20 AM | 384 |
झालावाड़
ग्रामीणों ने पकड़ी तस्करी

गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के चौमहला कस्बे में यूरिया खाद की कालाबाजारी पिकअप से रात को हो रही थी तस्करी 

उन्हेल नागेश्वर/गोवर्धन सिंह 

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के चौमहला कस्बे में यूरिया खाद की कालाबाजारी से जुड़े मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए बीती रात्रि को ग्रामीणों ने चौकसी बरतते हुए यूरिया खाद बड़े पैमाने पर हो रही कालाबाजारी को पकड़ लिया जिसे पिकअप जैसे वाहनों में चोरी छिपे खाद को बाहर ले जाया जा रहा था किसान नेता बबलू सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को लंबे समय से शक था कि की चौमहला बाजार में कालाबाजारी जोरो पर है जिस पर कुछ लोगों ने गुप्त सूचना के आधार पर चौमहला कुंडला रोड पर दुकान किसान फर्टिलाइजर के आस पास निगरानी शुरु की ओर पिकअप में लड़ी खाद की बोरियो को बाहर ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया 

इस दौरान मौके पर भीड़ का जमावड़ा लग गया स्थानीय किसानों में आक्रोश,,,,, किसानों का कहना है कि क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी कमी है जरूरत मंद किसानों को खाद नहीं मिल रहा साथ ही व्यापारी ऊंचे दामों में खाद बेचने में संलिप्त है किसानों ओर ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की सूचना पर कृषि विभाग पर्यवेक्षक विशाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोडाउन को सिल कर दिया साथ ही किसानों ने मांग है कि समितियों ओर विक्रेताओं के यहां उर्वरकों के मूल्य ओर संबंधित अधिकारियों के नम्बर प्रदर्शित किए जाए खाद की प्राप्ति ओर बिक्री मिलान किया जाए, प्राइवेट केंद्रों पर स्टॉक की जांच हो ओर कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाय

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.