झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

चौमहला मंडी सोयाबीन खरीदी घोटाला : ग्रेडिंग के नाम पर किसानों की फसल रिजेक्ट

झालावाड़ | 24-Dec-2025 08:40 AM | 384 |
झालावाड़
ग्रेडिंग के नाम पर किसानों की फसल रिजेक्ट

ग्रेडिंग के नाम पर किसानों की सोयाबीन लौटाई, दलालों की फसल की तुलाई
चौमहला मंडी में समर्थन मूल्य खरीदी पर सवाल, ₹200 क्विंटल में पंजीयन कराने वालों को ही एंट्री
गंगधार | कृषि उपज मंडी चौमहला में समर्थन मूल्य पर हो रही सोयाबीन खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। किसानों का आरोप है कि जो किसान सीधे मंडी में सोयाबीन लेकर पहुंच रहे हैं, उनकी फसल को ग्रेडिंग के नाम पर खराब बताकर वापस भेज दिया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर, पंजीयन माफिया के जरिए लाई गई सब-स्टैंडर्ड क्वालिटी की सोयाबीन की धड़ल्ले से तुलाई की जा रही है। किसान नेता लक्ष्मण सिंह झाला (निवासी लुनाखेड़ा) ने राजफेड अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।
किसानों के आरोप
डायरेक्ट आए किसानों की अच्छी क्वालिटी सोयाबीन की हो रही है रिजेक्शन
दलालों के जरिए लाई गई घटिया सोयाबीन की खुलेआम तुलाई
₹200 प्रति क्विंटल में पंजीयन कराने वालों को ही मिल रहा खरीदी का लाभ
समर्थन मूल्य योजना का फायदा बिचौलियों तक सीमित
SDM कार्यालय के सामने धरना
मामले से नाराज किसान नेता और पीड़ित किसान सोयाबीन के सैंपल लेकर एसडीएम कार्यालय गंगधार के सामने धरने पर बैठ गए। किसानों ने निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों व दलालों पर कार्रवाई और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.