झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

चौमहला पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी | गौ रक्षा दल ने दिया ज्ञापन : गौ रक्षा दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ | 05-Dec-2025 03:36 AM | 384 |
झालावाड़
गौ रक्षा दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

चौमहला पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी, गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन 

चौमहला कस्बे के राजकीय पशु चिकित्सालय में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। अस्पताल एक कंपाउंडर के भरोसे संचालित हो रहा है, जो कई बार समय पर उपलब्ध नहीं होता। दवाइयों की कमी के कारण भी किसानों और पशुपालकों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। समय पर इलाज न मिलने से कई पशुओं की मौत तक हो चुकी है।

इसी समस्या को लेकर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी, गंगधार को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि चिकित्सालय में डॉक्टर की नियुक्ति तत्काल की जाए और कंपाउंडर को समय-पालन के लिए पाबंद किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देने के दौरान पंकज गुप्ता, राहुल फासी, धर्मेंद्र जैन, अखिलेश मेहर, सोनू मेहर, धनराज लोहार, सचिन नाथ, नरेंद्र मेहर, अंकुश मेहर, पीयूष राठौड़, नातिक नाहर, सूरज मेहर, प्रिंस मेहर, रोहित मेहर, राजेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, भारत सिंह, महेंद्र सिंह, अनिल कहार, पवन बैरागी, अमन निगम, कुशाल मीणा सहित गौ रक्षा दल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें

हरनावदा में पेयजल संकट गहराया : : मानदेय विवाद से जल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

झालावाड़ न्यूज़

गंगधार की ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण : रानी महल, किला व दल सागर तालाब जीर्णोद्धार

झालावाड़ न्यूज़

राल्सा ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान : झालावाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ न्यूज़

भाजपा नेता पर धमकी के आरोप : वृद्ध ने जहर खाया |

झालावाड़ न्यूज़

झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झालावाड़ न्यूज़

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग : भारतीय किसान यूनियन संघ ने एसडीएम गंगधार को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ न्यूज़

उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा

झालावाड़ न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

झालावाड़ न्यूज़

संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

झालावाड़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.