झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

चौमहला क्षेत्र में डेम स्वीकृत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न : 1,622 करोड़ से 32 गांवों को सिंचाई का लाभ मिलेगा

झालावाड़ | 12-Feb-2026 06:21 AM | 384 |
झालावाड़
1,622 करोड़ से 32 गांवों को सिंचाई का लाभ मिलेगा

चौमहला क्षेत्र में डेम स्वीकृत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, 1,622 करोड़ की लागत से बनेगा डेम, 32 गांवों को मिलेगा सिंचाई लाभ बजट मे डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की घोषणा

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र में छोटी कालीसिंध की चाचूर्णी नदी पर प्रस्तावित डेम की स्वीकृति की ऐतिहासिक घोषणा के बाद भाजपा मंडल चौमहला एवं उन्हेल मंडल के तत्वावधान में चौमहला के झंडा चौक पर जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की तथा आमजन में मिठाई वितरित की। साथ ही भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
चौमहला मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित डेम का निर्माण लगभग 1,622 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। डेम निर्माण से गंगधार-चौमहला क्षेत्र के 32 गांवों के करीब 9,727 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा सहित विभिन्न लाभ प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा डेम निर्माण की घोषणा की गई थी, जो अब राज्य बजट में स्वीकृत होकर मूर्त रूप लेने जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह तथा क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल का आभार जताया।
कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक गायरी, उन्हेल मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह बना,पूर्व जिला मंत्री करण सिंह, ज़िला मंत्री गौतम जैन, दिलीप मोरी, उन्हेल मंडल उपाध्यक्ष श्रवण सिंह टिगरिया ,कालुसिंह बिलखेड़ी,सुरेश जैन,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.