झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्डिया लाखा में 37 छात्र-छात्राओं को दी विदाई, : उज्ज्वल भविष्य की कामना की

झालावाड़ | 10-Feb-2026 05:37 PM | 384 |
झालावाड़
उज्ज्वल भविष्य की कामना की

37 छात्र-छात्राओं को दी विदाई, मुँह मीठा कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्डिया लाखा में मंगलवार को कक्षा आठवीं के 37 छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सैनी सहित समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं का मुँह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे की पढ़ाई में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे। समारोह का वातावरण भावुकता और उत्साह से भरा रहा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.