अकलेरा
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश रैली, PM का पुतला फूंका
अकलेरा नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में सर्व हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दीपु दास की नृशंस हत्या के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी हुई।
आक्रोश रैली पावन धाम हनुमान मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रामद्वारा चौराहा, तहसील गली और पुराना बस स्टैंड होते हुए शहीद मुकुट बिहारी चौराहे पर पहुंची, जहां पुतला दहन कर प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ नारे लगाए और आक्रोश जताया।
रैली में विहिप जिला सह मंत्री कालूलाल मीणा, प्रखंड संयोजक लक्की लक्षकार, प्रखंड मंत्री एडवोकेट योगेन्द्र सोनी, नगर अध्यक्ष नीरज माथुर, नगर मंत्री रवि पारीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के प्रबुद्धजन, व्यापार संघ के पदाधिकारी तथा वर्तमान और पूर्व पार्षद भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
अन्य खबरें
झालावाड़ में संत रामपाल जी महाराज का सत्संग: : गर्मी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झालावाड़ न्यूज़उन्हेल नागेश्वर में पटवार संघ जिला महासमिति आयोजित : पदोन्नति-स्थानांतरण पर हुई चर्चा
झालावाड़ न्यूज़पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश
झालावाड़ न्यूज़संत रामपाल जी महाराज का गंगधार (झालावाड़) में एक दिवसीय सत्संग आयोजित : सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
झालावाड़ न्यूज़