Gorakhpur, सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान – PHM NEWS
home banner
गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर
21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), रेल विहार, राप्तीनगर में शनिवार को विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 26वीं रैंक प्राप्त करने वाली इशिता शर्मा के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार ने इशिता की उपलब्धि को गोरखपुर और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनका नागरिक अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनोद सिंह राठौर ने मुख्य अतिथि इशिता शर्मा का परिचय कराते हुए किया। इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष अजय पाण्डेय भी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर ने इशिता के पिता दिनेश शर्मा को शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया, जबकि माता अर्चना शर्मा का सम्मान उपप्रधानाचार्या रुक्मिणी उपाध्याय तथा राजकुमार आचार्य ने श्रीरामचरितमानस की प्रति भेंट कर किया। इसके बाद इशिता शर्मा को शॉल, माल्यार्पण एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने संगीताचार्य अभिषेक उपाध्याय के निर्देशन में प्रेरणादायी गीत "निर्माणों के पावन युग में हम चरित्र निर्माण न भूलें..." प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
प्रधानाचार्य विनोद सिंह राठौर ने कहा कि इशिता शर्मा की सफलता विद्यालय के संस्कार, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि इशिता एक संवेदनशील, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज की सेवा करेंगी।
मुख्य वक्ता इशिता शर्मा ने अपने संघर्षपूर्ण सफर को साझा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, "असफलता के मौसम में ही सफलता का बीज बोया जाता है।" उन्होंने बताया कि तीसरे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद चौथे प्रयास में उन्हें देशभर में 26वीं रैंक मिली। उन्होंने 'चाइनीज बैम्बू' का उदाहरण देते हुए मजबूत नींव, नियमित अध्ययन और धैर्य का महत्व बताया। साथ ही सोशल मीडिया से दूरी बनाकर समय का सदुपयोग करने और प्रतिदिन 'टू-डू लिस्ट' बनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों से इशिता शर्मा को आदर्श मानकर बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत से जुटने का आह्वान किया।
समारोह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इशिता शर्मा, उनके माता-पिता तथा विद्यालय प्रबंधन ने परिसर में 21 औषधीय पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्या रुक्मिणी उपाध्याय ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आचार्यों का आभार व्यक्त किया। सामूहिक 'कल्याण मंत्र' के साथ समारोह का समापन हुआ।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य प्रेम सागर त्रिपाठी ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

अन्य खबरें

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

रामगढ़ताल में बनेगा ईको-फ्रेंडली बैंबू रेस्टोरेंट : जीडीए को मिली स्टेट वेटलैंड कमेटी की मंजूरी

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : ऑडिटोरियम निर्माण की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त नाराज, सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.