गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

उत्तर प्रदेश @ 2047 का मिशन समग्र विकास, आर्थिक नेतृत्व व सांस्कृतिक पुनर्जागरण : देश दीपक वर्मा : एनेक्सी भवन सभागार में प्रबुद्धजनों संग हुई विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर व्यापक चर्चा, सुझाव देने के लिए हर परिवार से अपील

गोरखपुर | 12-Sep-2025 11:48 PM | 47 |
गोरखपुर
एनेक्सी भवन सभागार में प्रबुद्धजनों संग हुई विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर व्यापक चर्चा, सुझाव देने के लिए हर परिवार से अपील

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के तहत प्रबुद्धजनों की टीम का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम शुक्रवार को एनेक्सी भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। यहां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों, राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार विजेता बुद्धिजीवियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं व श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा की गई।

चर्चा में विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सुझाव रखे। अध्यक्ष देश दीपक वर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस) ने कहा कि पहले योजनाएं ऊपर से बनती थीं और नीचे लागू होती थीं, लेकिन अब नीचे से आए सुझावों को शामिल कर योजनाएं बनाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश न केवल भारत की सांस्कृतिक और अध्यात्मिक आत्मा का केंद्र है, बल्कि राष्ट्र की राजनीतिक चेतना और आर्थिक आकांक्षाओं का भी सशक्त वाहक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत @2047 की परिकल्पना सामूहिक यात्रा है और इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका अग्रणी होगी।

देश दीपक वर्मा ने बताया कि विकसित उत्तर प्रदेश @2047 का मिशन समग्र विकास, आर्थिक नेतृत्व और सांस्कृतिक पुनर्जागरण है। इसके लिए 12 सेक्टर चिन्हित किए गए हैं— कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, पर्यटन एवं ग्राम विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सुशासन।

उन्होंने कहा कि यह सपना सरकार का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का साझा लक्ष्य है। उन्होंने अपील की कि हर परिवार अपने सुझाव क्यूआर कोड व वेबसाइट samarthuttarpradesh.up.gov.in पर साझा करे। चयनित सुझावों को जनपद व प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इस अवसर पर विनय कृष्ण मिश्रा (सेवानिवृत्त आईएएस), रामकृष्ण यादव (सेवानिवृत्त आईआरएस), डॉ. उपेंद्र (निदेशक जेआईएमएमसी), डॉ. सुनील कुमार श्रीवास्तव, डॉ. बी.एन. सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.