गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

तिवारीपुर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को दबोचा, 2022 से पुलिस की पकड़ से था बाहर : नौकरी का झांसा देकर शोषण, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी — मिशन शक्ति अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर | 14-Oct-2025 09:15 AM | 47 |
गोरखपुर
नौकरी का झांसा देकर शोषण, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी — मिशन शक्ति अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सक्रिय कार्रवाई करते हुए तिवारीपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो वर्ष 2022 से दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी की पहचान अमित जायसवाल पुत्र महेश प्रसाद जायसवाल निवासी नकहा नंबर एक, स्पोर्ट्स कॉलेज थाना गोरखनाथ के रूप में हुई है।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपने पास रख लिया, ताकि वह विरोध न कर सके। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार शारीरिक शोषण किया। आरोपी लगातार पीड़िता और उसके परिवारवालों को जान से मारने की धमकी भी देता था।

पीड़िता की शिकायत पर वर्ष 2022 में मुकदमा तो दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपी अपने ऊंचे रसूख के दम पर पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ था। एसएसपी राजकरन नैयर के निर्देश पर तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

योगी सरकार में महिला उत्पीड़न पर सख्त रुख

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत न केवल ऐसे आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, बल्कि अदालत में मजबूत पैरवी कर उन्हें कठोर सजा दिलाने की भी तैयारी की जाती है, ताकि भविष्य में कोई भी महिला या लड़की के साथ इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.