गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

समय पर धान की बोआई से बढ़ेगी उत्पादकता : डॉ. सुधांशु सिंह : महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में ईरी के क्षेत्रीय निदेशक का विशेष व्याख्यान आयोजित

गोरखपुर | 02-Nov-2025 11:04 PM | 47 |
गोरखपुर
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में ईरी के क्षेत्रीय निदेशक का विशेष व्याख्यान आयोजित

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के कृषि संकाय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (International Rice Research Institute - IRRI) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक ⁠डॉ. सुधांशु सिंह का विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने धान उत्पादन की वैज्ञानिक विधियाँ, गुणवत्ता सुधार, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और डिजिटल कृषि तकनीकों के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. सुधांशु सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के किसानों के लिए धान की समय पर बोआई अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसान निश्चित समय सीमा में बोआई करें, तो धान की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। उन्होंने बताया कि उपज में वृद्धि से किसानों की आय में सीधा सुधार होगा और क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों का प्रयोग समय की मांग है। उन्नत किस्मों का चयन, सटीक पोषण प्रबंधन (Precision Nutrient Management) और डिजिटल कृषि उपकरणों का उपयोग किसानों को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने किसानों को मौसम आधारित सलाह प्रणाली, मिट्टी परीक्षण और जल उपयोग दक्षता जैसी तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता बताई।

डॉ. सिंह ने कहा कि ईरी का उद्देश्य एशियाई देशों में धान उत्पादन को टिकाऊ बनाना और किसानों की आजीविका को सशक्त करना है। भारत के पूर्वी क्षेत्रों, विशेषकर पूर्वांचल में, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए ऐसी तकनीकों पर शोध किया जा रहा है, जो कम पानी और कम लागत में अधिक उत्पादन दे सकें।

व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को कृषि अनुसंधान के नए आयामों से जोड़ते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे शोध और नवाचार के क्षेत्र में अग्रसर हों तथा भारत को खाद्य सुरक्षा में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।

भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. जी.एन. सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. सुधांशु सिंह का व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वविद्यालय में कृषि नवाचार और प्रयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देने पर बल दिया।

स्वागत संबोधन कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दूबे ने दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन ममता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. आयुष कुमार पाठक, डॉ. नवनीत सिंह, डॉ. सच्चिदानंद सिंह, फार्म सहायक सुरेश निषाद तथा कृषि संकाय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.