गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

कर्तव्यनिष्ठ संस्था की पहचान बनी सन रोज, 33वें स्थापना दिवस पर महापौर और गणमान्य अतिथियों ने दी बधाई : समाज हित, कला, संस्कृति और लोककल्याण में तीन दशक से सक्रिय संस्था ने स्थापना दिवस पर सेवा संकल्प दोहराया

गोरखपुर | 27-Sep-2025 10:11 PM | 47 |
गोरखपुर
समाज हित, कला, संस्कृति और लोककल्याण में तीन दशक से सक्रिय संस्था ने स्थापना दिवस पर सेवा संकल्प दोहराया

गोरखपुर। कर्तव्यनिष्ठ कार्य और जनकल्याण की भावना किसी भी संस्था की असली पहचान होती है। सन रोज संस्थान ने अपने 33 वर्षों के सफर में यह साबित किया है कि सामाजिक उत्थान, संस्कृति संवर्धन और लोकहित के कार्यों से समाज में अलग पहचान बनाई जा सकती है। वैष्णवी लान में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों ने संस्थान के योगदान को सराहा।

समारोह के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सन रोज संस्थान ने अपने सतत सामाजिक कार्यों और प्रतिबद्धता से जनसरोकार की मिसाल पेश की है। उन्होंने संस्थापक, पदाधिकारियों और सभी सदस्यों को 33 वर्षों की इस उपलब्धि पर बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सन रोज संस्थान की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति और सामाजिक कार्यों में इसका योगदान प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों का बैज लगाकर और पट्टीका पहनाकर स्वागत करने से हुई। कलाकार निशांत शुक्ला, बेचन गौड़ और रविंद्र पांडेय ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना ने बताया कि संस्था ने जनहित के अनेक क्षेत्रों में कार्य किया है और भविष्य में भी अपने उद्देश्यों के अनुरूप आगे बढ़ती रहेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संरक्षक विजय खेमका ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव महेंद्र कश्यप ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह, भाजपा महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संयोजक अमरचंद श्रीवास्तव सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने संस्थान के निरंतर सामाजिक योगदान पर पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

संस्था के संरक्षक विजय खेमका, अध्यक्ष विवेक अस्थाना, निदेशक शाहाब तारिक, उपाध्यक्ष उमेश चंद, प्रचार सचिव सुमित रावत, उप प्रचार सचिव कुलदीप शर्मा, रंजीत कुमार प्रजापति, रवि वर्मा, अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.