गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सपा की मासिक बैठक संपन्न : एसआईआर और बीएलए-2 पर हुई विस्तृत समीक्षा

गोरखपुर | 08-Feb-2026 08:36 AM | 47 |
गोरखपुर
एसआईआर और बीएलए-2 पर हुई विस्तृत समीक्षा

गोरखपुर। जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शुक्रवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा विशेष रूप से एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) और बीएलए-2 से संबंधित मुद्दों पर विधानसभा वार गहन समीक्षा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य अल्ताफ अंसारी रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से फार्म-7 को लेकर निरंतर निगरानी रखने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप में जिला पार्टी कार्यालय में शीघ्र उपलब्ध कराएं।
बैठक के दौरान नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष पुजारी लाल यादव का भव्य स्वागत किया गया। मनोनयन के उपरांत गोरखपुर पार्टी कार्यालय में उनके प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। इससे पूर्व नौसढ़ चौराहे पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि पुजारी लाल यादव के मनोनयन से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से समाजवादी पार्टी जिले में और अधिक सशक्त होगी।
नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष पुजारी लाल यादव ने अपने संबोधन में पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
बैठक में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य अल्ताफ अंसारी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, मनुरोजन यादव, रुपावती बेलदार, डॉ. संजय कुमार, मिर्जा कदीर बेग, रामजतन यादव, मुन्नीलाल यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, गिरिश यादव, अजय कन्नौजिया, रवि प्रताप यादव, नरसिंह यादव, राजेंद्र यादव, राजेश भारती, विनय यादव, अभिमन्यु यादव, विद्यासागर उर्फ छोटू, लालजी भारती, संजय पहलवान, राघवेंद्र तिवारी, राजू, आशुतोष गुप्ता, मैना भाई, धर्मराज यादव, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ समाप्त हुई।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.