गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर | 11-Jul-2026 06:43 PM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर।
समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, विधानसभावार समीक्षा, पीडीए अभियान को गति देने तथा मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी के सभी फ्रंटल एवं आनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में नियमित बैठकें आयोजित करें। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) अभियान से जुड़े जातिवार जिला संयोजकों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पर्यवेक्षक अपने-अपने सेक्टर में सेक्टर प्रभारी एवं जोन प्रभारियों के साथ बूथों की समीक्षा करें तथा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाएं। साथ ही सभी समाजवादी कार्यकर्ता प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाता सूची में जुड़े, हटाए गए एवं संशोधित प्रत्येक नाम का घर-घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
बैठक में अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चंदा चोरी प्रकरण को लेकर पोस्टर लगाने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता अरविंद शुक्ला सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है तथा सवाल उठाने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर सवाल उठाना लोकतंत्र का मूल अधिकार है और राजनीतिक विरोध को दमनात्मक कार्रवाई के जरिए दबाना उचित नहीं है।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, जगदीश यादव, डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, यशपाल रावत, एमएलसी प्रत्याशी कमलेश यादव, डॉ. संजय कुमार, रूपावती बेलदार, जियाउल इस्लाम, शहाब अंसारी, शकील अंसारी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुमन पासवान, विद्यासागर उर्फ छोटू, मिर्जा कदीर बेग सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.