गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

बच्चों के हृदय को दी नई धड़कन — शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में बाल हृदय रोग शिविर, 76 बच्चों का परीक्षण : फ़ोर्टिस एस्कॉर्ट्स के डॉ. नीरज अवस्थी ने किए परीक्षण, 19 बच्चों को निःशुल्क ऑपरेशन से मिलने जा रही जीवनदान की उम्मीद

गोरखपुर | 10-Oct-2025 08:24 PM | 47 |
गोरखपुर
फ़ोर्टिस एस्कॉर्ट्स के डॉ. नीरज अवस्थी ने किए परीक्षण, 19 बच्चों को निःशुल्क ऑपरेशन से मिलने जा रही जीवनदान की उम्मीद

गोरखपुर, 10 अक्टूबर।

शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, तारामंडल में आयोजित पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी स्वास्थ्य शिविर ने एक नई मिसाल कायम की। इस विशेष शिविर में दिल्ली के फ़ोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ, डायरेक्टर एवं हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. नीरज अवस्थी ने अपनी टीम के साथ 76 बच्चों का निशुल्क परीक्षण किया।

जांच के दौरान 19 बच्चों में गंभीर हृदय विकार पाए गए, जिनके लिए निःशुल्क ऑपरेशन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। डॉ. अवस्थी ने बताया कि एनजीओ, मुख्यमंत्री निधि, विधायक निधि और समाजसेवियों के सहयोग से इन बच्चों का पूरा उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

कैंप की विशेष उपलब्धि – 45 वर्षीय व्यक्ति में बचपन की बीमारी का पता

शिविर के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति में जन्मजात हृदय रोग का पता चला, जो वर्षों से अनदेखा रह गया था। यह व्यक्ति मंदिर के सामने फूल बेचकर जीवन यापन करता है और अब शारीरिक कमजोरी के कारण कार्य करने में असमर्थ था। डॉक्टरों ने बताया कि यह रोग अब पूरी तरह उपचार योग्य है और इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

डॉ. शिवशंकर शाही, निदेशक शाही ग्लोबल हॉस्पिटल ने कहा –

“हम इस मरीज का ऑपरेशन निःशुल्क कराने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसके लिए पूर्व चिकित्सा मंत्री श्री राजा जय प्रताप सिंह से सहयोग मांगा जाएगा। हमारा उद्देश्य धर्म, जाति या वर्ग से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना है।”

‘मानवता की सेवा ही सर्वोच्च धर्म’

शिविर के दौरान अस्पताल परिसर बच्चों की मुस्कान और अभिभावकों की उम्मीदों से गूंज उठा।

डॉ. नीरज अवस्थी ने कहा कि “गोरखपुर में इस तरह के चिकित्सा शिविर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए जीवनदान समान हैं।”

अस्पताल प्रबंधन ने घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण अपना उपचार न खो दे।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.