गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सदर विधानसभा 322 के बीएलओ को घर-घर जाकर एसआईआर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश : एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने सुपरवाइजरों संग की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और गति पर दिया जोर

गोरखपुर | 07-Nov-2025 08:47 AM | 47 |
गोरखपुर
एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने सुपरवाइजरों संग की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और गति पर दिया जोर

गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र 322 गोरखपुर सदर के सुपरवाइजरों की बैठक ईआरओ एवं उप जिलाधिकारी (सदर) दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की समीक्षा की गई।

एसडीएम दीपक गुप्ता ने सभी सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार घर-घर जाकर मतदाता सूची संशोधन का कार्य पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने सभी सुपरवाइजरों से कहा कि वे अपने अधीन बीएलओ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने दायित्वों से विमुख पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बीएलओ अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचे और मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से संपन्न करें। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में विशेष सावधानी बरती जाए ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीएलओ और सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रहे। किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल जानकारी एसडीएम कार्यालय को दी जाए ताकि शीघ्र समाधान निकाला जा सके।

इस अवसर पर निर्वाचन आयोग द्वारा सुपरवाइजरों को निर्वाचन किट वितरित की गई। एसडीएम ने कहा कि यह किट कार्यप्रवाह को व्यवस्थित बनाने में सहायक सिद्ध होगी, इसलिए इसका सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में एईआरओ आकांक्षा पासवान ने भी निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की निगरानी करें और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट ईआरओ कार्यालय को भेजें।

कार्यक्रम में रजिस्ट्रार कानूनगो राजू सिंह, निर्वाचन शाखा के कर्मचारी, सभी सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को समय पर पूरा करना और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी तथा त्रुटिरहित बनाना था।

एसडीएम दीपक गुप्ता ने अंत में कहा — “मतदाता सूची की शुद्धता ही निष्पक्ष चुनाव की नींव है। हर अधिकारी और कर्मचारी को यह जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभानी होगी।”

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.