गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सपा विधायक जयकिशन साहू पहुंचे दिवंगत दीपक गुप्ता के घर, 5 करोड़ आर्थिक सहयोग की मांग : साहू समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे, विधायक ने परिवार को दिलाया न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा

गोरखपुर | 22-Sep-2025 10:35 PM | 47 |
गोरखपुर
साहू समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे, विधायक ने परिवार को दिलाया न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा

गोरखपुर। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के जंगल भूषण गांव में बीते दिनों गौ-तस्करों द्वारा हुई दीपक गुप्ता की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इसी घटना को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री जयकिशन साहू मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

दीपक गुप्ता की हत्या के बाद ग्रामीणों ने पिपराइच–गोरखपुर मार्ग जाम कर पुलिस पर पथराव किया था। दीपक गुप्ता साहू वैश्य समाज से संबंधित थे, जिसके चलते पूर्वांचल साहू समाज समिति के संरक्षक व सपा विधायक जयकिशन साहू, साहू समाज के सैकड़ों लोगों के साथ मृतक परिवार के घर पहुंचे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी वीरेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।

विधायक जयकिशन साहू ने दीपक गुप्ता के पिता को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा साहू समाज आपके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि “मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से इस विषय में बात करूंगा और आपके परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाने का प्रयास करूंगा। सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है। हफ्ता बीत जाने के बावजूद अभी तक मृतक परिवार को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है।”

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि मृतक परिवार को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दीपक गुप्ता को न्याय नहीं मिला तो साहू समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि दीपक गुप्ता हमारे समाज का उज्ज्वल नक्षत्र था, जो डॉक्टरी की तैयारी कर रहा था। वह समाजसेवा की भावना से प्रेरित था, लेकिन गौ-तस्करों ने उसकी जिंदगी छीन ली। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे साहू समाज को झकझोर दिया है और अब समाज का हर व्यक्ति न्याय की इस लड़ाई में परिवार के साथ है।

मौके पर पूर्व प्रत्याशी विधानसभा तमकुही डॉ. उदय राज गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुधाकर गुप्ता, पप्पू गुप्ता, संजय गुप्ता, अवधेश गुप्ता, उमेश चंद गुप्ता, सभासद चंदन गुप्ता, मीना गुप्ता, धनेश गुप्ता, छेदी गुप्ता, विजय गुप्ता, संगठन मंत्री जी.के. गुप्ता, सपा विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव, पूर्वांचल साहू समाज समिति के जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, ग्राम प्रधान दीपक गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में साहू समाज के लोग मौजूद रहे।

परिवार से मुलाकात के बाद सभी लोगों ने न्याय और आर्थिक सहयोग की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। बैठक के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार की शक्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.