गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

संत गाडगे महाराज की जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि : बेतियाहाता स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण

गोरखपुर | 23-Feb-2026 05:57 PM | 47 |
गोरखपुर
बेतियाहाता स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण

गोरखपुर।
स्वच्छता अभियान के प्रणेता एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक संत गाडगे महाराज की जयंती पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव एवं महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि संत गाडगे महाराज महान समाज सुधारक, स्वच्छता के दूत और असहायों के मसीहा थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन निर्धन एवं शोषित समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे छुआछूत, पशु बलि और सामाजिक कुरीतियों के प्रबल विरोधी थे तथा समाज में समानता और स्वच्छता का संदेश देते रहे।
उन्होंने कहा कि संत गाडगे महाराज ने स्वच्छता के महत्व को केवल उपदेशों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि स्वयं झाड़ू उठाकर लोगों को व्यवहारिक रूप से साफ-सफाई का संदेश दिया। महाराष्ट्र भर में उन्होंने धर्मशालाएं, अस्पताल और विद्यालय स्थापित कर समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्रजेश कुमार गौतम, शब्बीर कुरैशी, रामनाथ यादव, बृजनाथ मौर्य, रामजतन यादव, मैना भाई, विद्यासागर उर्फ छोटू, सच्चिदानंद यादव, आशुतोष गुप्ता, भृगुनाथ निषाद, बालेन्द्र यादव, एजाज अंसारी, विशाल कुमार, मुन्नीलाल कन्नौजिया, सर्वेश यादव, जयकिशन कन्नौजिया, रामसरन यादव, रमेश यादव, विष्णु पासवान, रामसिंह, मोहम्मद रजा, छविनाथ यादव, नीरज कन्नौजिया, रानू कन्नौजिया, अमरजीत कन्नौजिया, कमलेश कन्नौजिया, अछैवर कन्नौजिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने संत गाडगे महाराज को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.