गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

समाजवादी पार्टी ने मनाया शिक्षक दिवस, पांच शिक्षकों को किया सम्मानित : गोरखपुर में शिक्षक सम्मान समारोह, सपा नेताओं ने समान शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर दिया जोर

गोरखपुर | 06-Sep-2025 09:46 PM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर में शिक्षक सम्मान समारोह, सपा नेताओं ने समान शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर दिया जोर

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी शिक्षक सभा जिला एवं महानगर इकाई ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम और विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने अपने संबोधन में सभी के लिए समान शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। शब्बीर कुरैशी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष नजमुल हसन ने शिक्षकों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु समाज को जागृत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पांच शिक्षकों को फूल माला, शाल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें हाफिज मोहम्मद आसिफ, मनोज कुमार सिंह, डॉ. आशा राम वर्मा, डॉ. संजय कुमार और डॉ. आर.बी. सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम में सपा के पदाधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में राम उग्रह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया और उपस्थित नेताओं ने 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.