गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

Gorakhpur News: एनुअल एथलेटिक मीट 2025-26 : जैवलिन थ्रो में सकीना ने बनाया नया रिकॉर्ड, : कई खिलाड़ियों ने चमकाया गोरखपुर का नाम

गोरखपुर | 13-Nov-2025 10:26 PM | 47 |
गोरखपुर
कई खिलाड़ियों ने चमकाया गोरखपुर का नाम

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय एनुअल एथलेटिक मीट 2025–26 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न कॉलेजों के एथलीटों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए और कई पुराने रिकॉर्ड टूटे।

सबसे अधिक चर्चा रही जैवलिन थ्रो की, जहां मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज, भाटपाररानी की सकीना ने 30.80 मीटर का नया रिकॉर्ड बनाकर सभी को चौंका दिया। यह रिकॉर्ड गोरखपुर विश्वविद्यालय की रिंकी के 27.02 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कायम हुआ। महिला वर्ग में दूसरा स्थान सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज की खुशी यादव और तीसरा स्थान जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज की ज्योति को मिला।

पुरुष वर्ग में शांति सशक्तिकरण डिग्री कॉलेज के अरविंद पटेल ने गोल्ड, कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज के अर्पित ने सिल्वर और कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी पीजी कॉलेज के राजन पासवान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

10000 मीटर रेस में अखिल भाग्य पीजी कॉलेज के पिंटू कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग में कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज की खुशबू पटेल ने गोल्ड जीता।

20 किलोमीटर वॉक में संत विनोबा पीजी कॉलेज के सतवीर प्रसाद ने पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक पाया, वहीं महिला वर्ग में मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज की प्रियंका ने बाजी मारी।

110 मीटर बाधा दौड़ में कल्पनाथ राय पीजी कॉलेज के नरोत्तम कुमार ने स्वर्ण, जबकि महिला वर्ग में राम जी सहाय पीजी कॉलेज की निशा मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया।

ट्रिपल जंप, 400 मीटर रेस, 1500 मीटर रेस, हाई जंप और डिस्कस थ्रो जैसी स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

एथलेटिक मीट के दूसरे दिन कुल 18 स्पर्धाएं संपन्न हुईं।

समापन समारोह में टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए विशेष रूप से 100 मीटर रेस, म्यूजिकल चेयर और टग ऑफ वार का आयोजन किया जाएगा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.