शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

रोडवेज कर्मचारियों का उबाल: तीसरे दिन भी गेट मीटिंग 28 अप्रैल को धरना का ऐलान

28 अप्रैल को धरना का ऐलान
gorakhpur-news

गोरखपुर।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला में तीसरे दिन भी गेट मीटिंग, आम सभा और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यशाला के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।
सभा की अध्यक्षता शाखा कोषाध्यक्ष शशिकांत ने की, जबकि संचालन प्रांतीय प्रतिनिधि अजय कुमार ने किया।
अजय कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि परिषद के महामंत्री द्वारा 15 मार्च 2026 को मांग पत्र भेजकर उत्तर प्रदेश शासन के परिवहन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि शासन और निगम प्रबंधन की इस उदासीनता से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते अब आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है। कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि कुछ नए आदेश ऐसे जारी किए गए हैं, जिनसे निगम और उसमें कार्यरत कर्मचारियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
सभा में मौजूद कर्मचारियों से अपील की गई कि वे संगठन के साथ मिलकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार रहें। इसी क्रम में 28 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को संगठन की प्रमुख मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज