राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री का जताया आभार : आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय ₹20,000 तय करने पर जताया आभार।दशहरा से पूर्व वेतन भुगतान की मांग भी उठाई गई
गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के तत्वावधान में शनिवार को लोक निर्माण विभाग सर्किट हाउस में आयोजित सभा में आउटसोर्स कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने की और संचालन मंत्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय ₹20,000 किए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है और इससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा।
सभा में मौजूद सभी आउटसोर्स कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत और आभार प्रकट किया।
संचालन करते हुए मंत्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य कर्मचारियों को दशहरा से पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे वे अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से त्यौहार मना सकें।
बैठक में मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, संजीव गुप्ता, दिनेश सिंह, जय गोविंद यादव, जय राम सिंह यादव, वरुण सिंह, रामदेव, जवाहर सिंह, अजय सिंह, राकेश यादव, विशाल सैनी, पवन कुमार, सुशील कुमार सिंह, सच्चिदानंद समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़