गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

पूर्वांचल साहू समाज ने रमेश प्रताप गुप्ता का किया स्वागत, महानगर अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी : सैकड़ों समाजजनों ने आवास पहुंचकर माल्यार्पण किया, समाज के सम्मान और प्रतिनिधित्व को बताया गौरव का विषय

गोरखपुर | 31-May-2026 05:48 PM | 47 |
गोरखपुर
सैकड़ों समाजजनों ने आवास पहुंचकर माल्यार्पण किया, समाज के सम्मान और प्रतिनिधित्व को बताया गौरव का विषय

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोरखपुर महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता का पूर्वांचल साहू समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों लोगों ने उनके गायत्री नगर, झरनाटोला स्थित आवास पहुंचकर माल्यार्पण किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्वांचल साहू समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता (पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड संख्या-69 श्रीराम चौक हासुपुर) ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा साहू समाज के सम्मान और योगदान को ध्यान में रखते हुए रमेश प्रताप गुप्ता को महानगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे समाज के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि गोरखपुर जनपद में साहू समाज की बड़ी आबादी निवास करती है और समाज के एक प्रतिनिधि को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से समाज का गौरव बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि रमेश प्रताप गुप्ता अपने नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों को संगठन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहिए।
स्वागत समारोह में जी.के. गुप्ता (प्रदेश मंत्री, पूर्वांचल साहू समाज), दीपक गुप्ता, विद्याशरण गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, बी.पी. गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, उमेश चंद गुप्ता सहित साहू समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.