गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर की कौशल्या देवी से पीएम मोदी ने किया संवाद, सीएम योगी के विजन से बनीं लखपति दीदी : ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी से संवाद कर गोरखपुर की कौशल्या देवी बनी प्रेरणा, सीएम योगी के विजन से बदली जिंदगी

गोरखपुर | 27-Sep-2025 05:37 AM | 47 |
गोरखपुर
ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी से संवाद कर गोरखपुर की कौशल्या देवी बनी प्रेरणा, सीएम योगी के विजन से बदली जिंदगी

गोरखपुर, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन ने गोरखपुर की महिला पशुपालक कौशल्या देवी की किस्मत ही बदल दी। महज डेढ़ साल पहले तक सीमित संसाधनों के साथ गुजर-बसर कर रहीं कौशल्या देवी आज देशभर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर मिला। पीएम ने उनसे सहज संवाद किया और उनकी सफलता की दास्तां सुनकर शाबासी दी।

कौशल्या देवी गोरखपुर जिले के चौरीचौरा तहसील क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से गठित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एमपीओ) की शेयरहोल्डर हैं। इस संस्था से जुड़कर उन्होंने डेढ़ साल में करीब 14 लाख रुपये की आमदनी अर्जित की है। पहले उनके पास केवल दो पशु थे, जो अब बढ़कर 14 हो गए हैं।

कौशल्या ने पीएम मोदी को बताया कि संस्था से जुड़ने के बाद न केवल उनकी आमदनी बढ़ी, बल्कि उन्हें गोबर गैस यूनिट जैसी सुविधा भी मिली। इससे अब उनके घर में खाना बनाने के लिए सिलिंडर की ज़रूरत नहीं पड़ती। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण की सशक्त कहानी बताया।

इससे पहले जुलाई माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कौशल्या देवी की सराहना की थी। अब प्रधानमंत्री से संवाद ने उनकी सफलता को और अधिक पहचान दिला दी है।

श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ की सफलता का आलम यह है कि केवल डेढ़ साल की अवधि में गोरखपुर मंडल की 31 हजार महिलाएं इससे जुड़ चुकी हैं। इसका टर्नओवर 115 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। संस्था की 1841 महिलाएं अब तक लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिलाएं प्रतिदिन औसतन 65 हजार लीटर दूध संग्रहित कर रही हैं, जिसकी आपूर्ति मदर डेयरी को की जाती है।

संस्था की ओर से महिलाओं को पशु आहार, खनिज मिश्रण, थनैला रोग जांच, कृत्रिम गर्भाधान जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इस पहल से गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जिलों की हजारों महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।

कौशल्या देवी की कहानी यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर गांव की महिलाएं भी आर्थिक सशक्तिकरण की बड़ी मिसाल बन सकती हैं।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.