गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

पिपरौली ब्लॉक के शिक्षामित्रों ने विधायक विपिन सिंह का किया सम्मान व आभार : शिक्षामित्रों ने कैशलेस सुविधा व मानदेय वृद्धि की मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर जताया आभार, शासनादेश जल्द जारी कराने की मांग

गोरखपुर | 15-Sep-2025 12:30 PM | 47 |
गोरखपुर
शिक्षामित्रों ने कैशलेस सुविधा व मानदेय वृद्धि की मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर जताया आभार, शासनादेश जल्द जारी कराने की मांग

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को पिपरौली ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षामित्रों ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक विपिन सिंह का उनके आवास पर सम्मान व आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने कहा कि जब भी शिक्षामित्र अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से मिले, उन्होंने सदैव सहानुभूति व सहयोग किया। उनके प्रयासों के फलस्वरूप 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों को कैशलेस सुविधा व मानदेय वृद्धि की घोषणा की। इस घोषणा का स्वागत करते हुए शिक्षामित्रों ने शासनादेश शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया।

विधायक विपिन सिंह ने शिक्षामित्रों को आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर कैशलेस सुविधा, मानदेय वृद्धि और ट्रांसफर संबंधी शासनादेश जल्द से जल्द जारी कराने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार (वरिष्ठ जिला/मंडल उपाध्यक्ष) ने किया।

इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष राम नगीना निषाद ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान हेतु शासनादेश जारी कराने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राम नगीना निषाद, रविंद्र चौधरी, इंद्रेश भारती, राकेश साहनी, संतोष सिंह, श्रीराम मौर्य, परीक्षित, संतोष कुमार, रामशिला पासवान, अजय सिंह, अजय शर्मा, केदारनाथ, सविता राय, बेचन सिंह, लालधर निषाद, नंदू सिंह, राघवेंद्र पांडेय, रितु श्रीवास्तव, संजय पांडेय, शैलेश त्रिपाठी, जयकरन गुप्ता, राजेंद्र समेत सैकड़ों शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.