गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गुरु हजारीलाल गंगानी की स्मृति में ‘परम्परा–2025’ का भव्य आयोजन आज : गोरखपुर कत्थक केन्द्र की 100 छात्राओं सहित देशभर के ख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

गोरखपुर | 04-Dec-2025 03:18 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर कत्थक केन्द्र की 100 छात्राओं सहित देशभर के ख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

गोरखपुर। गोरखपुर कत्थक केन्द्र के तत्वावधान में गुरु 20 हजारीलाल गंगानी की स्मृति में आयोजित ‘परम्परा–2025’ का भव्य आयोजन 7 नवंबर 2025 को योगीराज गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोरखपुर की सांस्कृतिक परंपरा, कथक कला की धरोहर और गुरु–शिष्य परंपरा के संरक्षण का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

गोरखपुर कत्थक केन्द्र वर्ष 1999 से शहर में कथक नृत्य एवं संगीत की प्रतिष्ठित संस्था के रूप में लगातार कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा शास्त्रीय नृत्य और संगीत की शिक्षा गुरु-शिष्य परंपरा के अनुरूप दी जाती है। वर्षों से यह केन्द्र गोरखपुर में सांस्कृतिक कला के विकास, प्रसार और संरक्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

परम्परा–2025 कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें शहर के बच्चों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए ख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में गायन, वादन और नृत्य की उत्कृष्ट श्रेणी की प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें कथक और लोकनृत्य का मोहक संगम देखने को मिलेगा।

आयोजन में टैगोर की कृतियों को कथक शैली में विशेष प्रस्तुति, ‘त्रिधारा’ — शिवावतारी गोरक्षनाथ, बुद्ध एवं कबीर की कृतियों पर आधारित नृत्यांक, राजस्थानी लोकनृत्य तथा पारंपरिक कथक की विविध प्रस्तुतियां शामिल हैं। सभी प्रस्तुतियां कथक गुरु विनोद गंगानी के निर्देशन में तैयार की गई हैं। कार्यक्रम में कत्थक केन्द्र की 100 छात्राएं मंच पर प्रस्तुति देंगी जो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगा।

देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार भी इस उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। दिल्ली से पधारी प्रसिद्ध सुगम संगीत गायिका श्रीमती संगीता गुप्ता अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर करेंगी। चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार डॉ. अमित गंगानी का कथक नृत्य विशेष आकर्षण रहेगा। इसके अलावा गंगानी बंधुओं — भूपेश गंगानी, शिखर गंगानी, आदित्य गंगानी और अमित गंगानी — गुरु प्रेम शंकर गंगानी के निर्देशन में तबला वादन प्रस्तुत करेंगे। दिल्ली की युवा कलाकार श्रेया भालोटिया राधा–कृष्ण पर आधारित अपनी सुंदर नृत्य प्रस्तुति देंगी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन शामिल होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन सिंह और बौद्ध संग्रहालय के निदेशक यशवंत सिंह राठौर उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन से एक दिन पूर्व 6 नवंबर 2025, शनिवार को गोरखपुर कत्थक केन्द्र की एच.एन. सिंह शाखा का शुभारंभ भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक—विजय कुमार मोदी, ललिता मोदी, अशोक मोदी, सुधा मोदी, प्रेमशंकर गंगानी, हनुमान प्रसाद गंगानी, पन्ना लाल गंगानी और धनप्रकाश गंगानी सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे।

परम्परा–2025 न केवल गुरु हजारीलाल गंगानी की याद में सांस्कृतिक श्रद्धांजलि है, बल्कि गोरखपुर के कला प्रेमियों के लिए नृत्य, संगीत और लोक संस्कृति के अद्भुत संगम का अवसर भी है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.