No हेलमेट, No फ्यूल अभियान: गोरखपुर में बिना हेलमेट चालकों का कटा चालान : चौरीचौरा पेट्रोल पंप पर प्रशासन की सख्ती, सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य बताया गया
गोरखपुर। चौरीचौरा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर आज प्रशासन ने "No हेलमेट, No फ्यूल" अभियान के तहत चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते कई दोपहिया वाहन चालकों को पकड़ा गया और मौके पर ही चालान काटा गया।
शासन के आदेश के अनुसार बिना हेलमेट पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसी के तहत प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।
पेट्रोल पंप संचालकों ने भी कहा कि शासन का आदेश है कि बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर कार्रवाई होगी।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़