गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में 22 मार्च को निषाद पार्टी का स्थापना दिवस समारोह : डॉ. संजय निषाद ने किया बड़ा ऐलान

गोरखपुर | 15-Mar-2026 06:47 PM | 47 |
गोरखपुर
डॉ. संजय निषाद ने किया बड़ा ऐलान

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य कैबिनेट मंत्री औरसंजय y कुमार निषाद ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि निषाद पार्टी अपने संघर्ष, सेवा और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 22 मार्च को गोरखपुर में एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के लोग शामिल होंगे।

डॉ. निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी ने अपने संघर्ष और जनसमर्थन के बल पर समाज के अधिकार, सम्मान और विकास की आवाज को मजबूत किया है। समाज की एकता और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के कारण आज पार्टी ने देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य निषाद समाज सहित जल, जंगल और जमीन से जुड़े वंचित वर्गों को उनका हक और सम्मान दिलाना है।

उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के अब तक के संघर्ष, उपलब्धियों और आगामी रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

प्रेस वार्ता में डॉ. निषाद ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा मछुआरा समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मछुआरों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे मछली उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मछुआरों के लिए आधुनिक मछली बाजार, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट और प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर मत्स्य क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे उन्हें कम ब्याज पर ऋण मिल सके और वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।

डॉ. निषाद ने कहा कि सरकार मछुआरा समाज के लोगों को आधुनिक मत्स्य पालन की तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चला रही है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

अंत में उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से अपील की कि वे 22 मार्च को गोरखपुर में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएं।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.