शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

Gorakhpur News: प्रौद्योगिकी मंत्री ने नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण कार्य एवं निर्माणाधीन साइंस पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण विज्ञान शिक्षा को नई दिशा देने की पहल, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

विज्ञान शिक्षा को नई दिशा देने की पहल, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया विशेष जोर
gorakhpur-news

गोरखपुर। प्रदेश के राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने गुरुवार को बीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला, गोरखपुर के आधुनिकीकरण कार्य एवं निर्माणाधीन साइंस पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने इस दौरान निर्माणाधीन ढांचे, उपकरणों की स्थापना प्रक्रिया तथा तकनीकी उन्नयन कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्षत्रशाला को नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक एवं उन्नत उपकरणों से सुसज्जित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आम नागरिकों को विज्ञान और खगोल से जुड़ी जानकारी सहजता से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, खोज एवं अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करना है।

मंत्री ने निर्माणाधीन साइंस पार्क की प्रगति का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पार्क का निर्माण ऐसा हो कि यह केवल गोरखपुर ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए विज्ञान शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन सके।

अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में राज्य सरकार विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि नक्षत्रशाला और साइंस पार्क जैसी परियोजनाएं समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में मील का पत्थर साबित होंगी।

निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में प्रौद्योगिकी मंत्री ने परियोजना की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की नियमित समीक्षा करें, स्थल निरीक्षण करते रहें और प्रगति की रिपोर्ट समय-समय पर शासन को प्रेषित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान शिक्षा के लिए इंटरएक्टिव, प्रयोगात्मक एवं अनुभवात्मक मॉडल विकसित किए जाएं, जिससे बच्चों और युवाओं में नवाचार की भावना बढ़े। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि गोरखपुर का साइंस पार्क और नक्षत्रशाला पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श मॉडल बनें।

इस अवसर पर विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य संबंधित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…