मिशन शक्ति अभियान के तहत दिव्यांग छात्राओं व कर्मचारियों को किया गया जागरूक : दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित व मानसिक मंदित छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार संबंधी जानकारी
गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, गोरखपुर द्वारा शुक्रवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित तथा मानसिक मंदित छात्राओं, अध्यापिकाओं और कर्मचारियों को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ते हुए स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन मिशन स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कॉलेज, संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय और बचपन डे केयर सेंटर पर किया गया। इस दौरान छात्राओं और अभिभावकों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई ताकि वे समय पर सही सेवाओं का लाभ उठा सकें।
महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री कमलेश कुमार वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का अभियान है। उन्होंने छात्राओं और कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री लक्ष्मी शंकर जायसवाल, श्री जवाहर लाल, श्रीमती नीलम कुरील, समन्वयक श्री विजय यादव सहित समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार करने और ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के लिए सुझाव देने हेतु भी प्रेरित किया गया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से न केवल महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, बल्कि दिव्यांगजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे प्रयास भविष्य में गोरखपुर और पूर्वांचल की सामाजिक संरचना को और मजबूत बनाएंगे।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़