गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में चिलुआताल पुलिस ने 2 घंटे में गुमशुदा 11 वर्षीय बालक को खोजा : चिलुआताल पुलिस ने महज 2 घंटे में गुमशुदा 11 वर्षीय बच्चे को खोजकर परिजनों को सौंपा

गोरखपुर | 27-Sep-2025 05:32 AM | 47 |
गोरखपुर
चिलुआताल पुलिस ने महज 2 घंटे में गुमशुदा 11 वर्षीय बच्चे को खोजकर परिजनों को सौंपा

गोरखपुर। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का नज़ारा गोरखपुर में तब देखने को मिला जब चिलुआताल थाना क्षेत्र से लापता 11 वर्षीय लक्ष्य सिंह को पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर खोज निकाला। इस घटना ने न केवल पुलिस की कार्यशैली पर विश्वास बढ़ाया बल्कि परिजनों के चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई।

जानकारी के अनुसार, बिशनपुर रामनगर निवासी गौतम सिंह का पुत्र लक्ष्य सिंह अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला। घबराए हुए परिवार ने चिलुआताल थाने में इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सूरज सिंह ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। उन्होंने दो टीमें गठित कर खुद भी तलाश अभियान में जुट गए।

चिलुआताल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच शुरू की। मोहल्लों, गलियों और मार्गों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया गया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद पुलिस को सफलता मिली और लक्ष्य सिंह सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बताया गया कि बच्चा खेलते-खेलते रास्ता भटक गया था और दूर निकल गया था।

जब बालक को थाने लाया गया तो थाना प्रभारी सूरज सिंह ने खुशी से उसे अपनी गोद में उठा लिया। यह दृश्य देखकर मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा। बच्चे को देखते ही माँ की आंखों में खुशी के आँसू छलक पड़े और परिवार के लोगों ने पुलिस का दिल से आभार जताया।

इस सफल अभियान में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह के साथ एसओजी प्रभारी राजमंगल सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञान चंद्र पटेल, उपनिरीक्षक आशीष सिंह, उपनिरीक्षक सज्जन कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल राज किशोर वर्मा, कांस्टेबल प्रदीप वर्मा और कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गोरखपुर पुलिस के इस त्वरित और संवेदनशील प्रयास ने साबित कर दिया कि सही नेतृत्व और तत्परता से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। चिलुआताल पुलिस की इस कार्यवाही को क्षेत्र के लोगों ने भी सराहा और इसे मानवता तथा कर्तव्यनिष्ठा का बेहतरीन उदाहरण बताया।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.