गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

एमजी इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब व HDFC बैंक द्वारा भव्य रक्तदान शिविर, महापौर ने किया शुभारंभ : मानवता, सेवा और सामाजिक दायित्व का अनूठा संगम

गोरखपुर | 17-Nov-2025 10:45 AM | 47 |
गोरखपुर
मानवता, सेवा और सामाजिक दायित्व का अनूठा संगम

गोरखपुर। एमजी इंटर कॉलेज का प्रांगण 16 नवम्बर 2025 को मानवता और सेवा की अनूठी मिसाल बन गया, जहाँ रोटरी क्लब गोरखपुर तथा HDFC बैंक, ऑपरेशन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि रक्तदान सबसे श्रेष्ठ दान है, जो किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी देने का माध्यम बनता है।

शिविर की शुरुआत रोटरी क्लब के वेलकम प्रेसिडेंट रोटेरियन सतीश राय के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सभी अतिथियों व रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। एमजी इंटर कॉलेज के प्राचार्य ओ. पी. सिंह ने भी शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरे कॉलेज परिवार को आयोजन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। डॉ. शिव दास, मानकेश्वर पांडे, एम. पी. कंडोई, मनीरंजन सिन्हा, रंजन सिन्हा, डॉ. आर. पी. शुक्ल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना की।

HDFC बैंक के ऑपरेशन विभाग से यूनिट हेड सुमित बनर्जी, निशांत शर्मा, राकेश सिंह और अंकित राय सहित कई अधिकारियों ने न केवल शिविर में सहयोग किया, बल्कि स्वयं भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। बैंक की ओर से अंकित राय, राकेश सिंह, राजीव चौरसिया, अभिषेक श्रीवास्तव, हरगोविंद पांडे आदि कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

रोटरी क्लब की टीम ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रखर रंजन, संजीव अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, डॉ. मनोज जायसवाल, श्रेयांश राय, शुभम राय, आशी अग्रवाल, आलोक श्रीवास्तव, श्रेयांश पांडेय, महेश गर्ग, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में आए सभी रक्तदाताओं को रोटरी क्लब व कॉलेज प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें समाज के “जीवनरक्षक” के रूप में सराहा गया। पूरे आयोजन में उत्साह, संवेदना और सामाजिक दायित्व का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

यह संयुक्त रक्तदान शिविर इस संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कि—
“रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त तीन जीवन बचा सकता है।”
 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.