गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘आरआरआर सेंटर’ का शुभारंभ : गर्म वस्त्र व ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का वितरण

गोरखपुर | 15-Jan-2026 09:58 PM | 47 |
गोरखपुर
गर्म वस्त्र व ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का वितरण

गोरखपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरखपुर नगर निगम ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। गोरखनाथ मंदिर मेला परिसर में नगर निगम द्वारा आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल) सेंटर एवं अस्थाई कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य न केवल शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है, बल्कि जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाकर सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करना है।
बुधवार को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर आरआरआर सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने मकर संक्रांति मेले में आए श्रद्धालुओं को गर्म वस्त्र वितरित किए तथा नगर निगम द्वारा प्रकाशित ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का भी वितरण किया गया।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम गोरखपुर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। वर्तमान में महानगर में कुल सात आरआरआर सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिक अपने अनुपयोगी लेकिन उपयोग योग्य वस्त्र, जूते, बैग, बर्तन और अन्य घरेलू सामान दान कर सकते हैं। एकत्रित सामग्री को छँटाई के बाद गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाया जाता है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता सुनिश्चित हो सके।
विधायक विपिन सिंह और एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आरआरआर सेंटर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से कचरा प्रबंधन में सुधार के साथ-साथ जरूरतमंदों को सम्मानजनक सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में उप सभापति पवन त्रिपाठी, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार एवं दुर्गेश मिश्र, मुख्य अभियंता अमित शर्मा सहित अनेक पार्षदगण और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को शहर के लिए मील का पत्थर बताया।
नगर निगम की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घरों में रखे पुराने लेकिन उपयोगी सामान को आरआरआर सेंटर पर दान करें। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि निगम यह सुनिश्चित करता है कि दान किया गया सामान पूरी तरह स्वच्छ और उपयोगी स्थिति में ही जरूरतमंदों तक पहुँचाया जाए। यह अभियान शहर को स्वच्छ, संवेदनशील और मानवीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.