गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में डेंगू रोकथाम अभियान, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक : नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिसर में एंटी-लार्वल का छिड़काव किया, छात्रों को लक्षण और बचाव के उपाय बताए

गोरखपुर | 03-Sep-2025 09:21 PM | 47 |
गोरखपुर
नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिसर में एंटी-लार्वल का छिड़काव किया, छात्रों को लक्षण और बचाव के उपाय बताए

गोरखपुर। डेंगू नियंत्रण के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त अभियान जारी है। इसके तहत बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के बाद मंगलवार को महायोगी गोरखनाथ विश्विद्यालय परिसर और वहां के श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अभियान चला। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर के छोटे जलस्रोतों के ठहरे हुए पानी में एंटीलार्वल का छिड़काव किया गया। वहीं, विश्विद्यालय के श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर परिसर में प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थियों को डेंगू के बारे में विस्तार से दी गयी जानकारी।

विश्विद्यालय के श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रधानाचार्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि नगर आयुक्त गौरव सोगरवाल के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनय पांडेय व उनकी टीम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ राजेश कुमार और जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने परिसर में अभियान चलाया। विद्यार्थियों को डेंगू के लक्षणों, इलाज और बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही छोटे जलस्रोतों और पात्रों आदि की नियमित साफ-सफाई करने की सलाह दी गयी।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि अभियान की शुरुआत चिकित्सा संस्थानों से की गयी है, ताकि समाज में बेहतर संदेश जाए। इसी कड़ी में महायोगी गोरखनाथ विश्विद्यालय परिसर और वहां के श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अभियान चलाया गया। परिसर में सफाई व्यवस्था पहले से ही काफी अच्छी थी, सिर्फ छोटे जलस्रोतों में एंटी लार्वल का छिड़काव किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने डेंगू के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने कहा कि डेंगू के लक्षण दिखते ही यथाशीघ्र प्रशिक्षित चिकित्सक से जांच और इलाज करवाने पर मरीज घर पर ही ठीक हो जाता है। इलाज में देरी करने और अपने मन से दवाएं खाने से जटिलताएं बढ़ती हैं और कई बार गंभीर अवस्था में मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू के संक्रमण से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनने चाहिए और अपने घर, कार्यस्थल, दुकान आदि किसी भी जगह पर साफ पानी इकट्ठा न होने दें। कूलर, गमलों, एसी, पशुओं के पात्र, नारियल के खोल आदि की साफ सफाई करते रहें । अगर तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, हड्डियों में दर्द, सुस्ती जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं, क्योंकि ऐसे लक्षण डेंगू के भी हो सकते हैं। डेंगू जांच की सुविधा सभी सरकारी अस्पतालों पर उपलब्ध है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.