गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा बैट्री चोरी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार व दो बाल अपचारी अभिरक्षा में : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता, आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैट्री बरामद

गोरखपुर | 13-Oct-2025 08:48 PM | 47 |
गोरखपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता, आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैट्री बरामद

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा बैट्री चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 02 अदद बैट्री भी बरामद की हैं।

यह कार्रवाई उपनिरीक्षक विवेक कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी इस्माइलपुर, थाना कोतवाली, गोरखपुर के रूप में हुई है। जबकि दो नाबालिग सहअभियुक्तों को विधि संगत कार्यवाही हेतु अभिरक्षा में लिया गया है।

 

घटना का विवरण

दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को एक व्यक्ति द्वारा अपने ई-रिक्शा से 02 बैट्री चोरी किए जाने की शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा मु०अ०सं० 232/2025 धारा 303(2) बीएनएस में पंजीकृत किया गया।

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की तलाश कर मुख्य अभियुक्त समेत तीन लोगों को पकड़ा। बरामदगी होने पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

 

गिरफ्तारी टीम

उ0नि0 विवेक कुमार चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी नखास थाना कोतवाली

का0 धनंजय कुमार वर्मा

का0 धीरज कुमार

का0 मनोज कुमार

 

बरामदगी

चोरी की गई 02 अदद ई-रिक्शा बैट्री

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.