गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

वेतन आयोग की कमेटी गठित होने पर कर्मचारियों में हर्ष, गुरु गोरक्षनाथ जी का लिया आशीर्वाद : प्रधानमंत्री का निर्णय स्वागत योग्य — रूपेश श्रीवास्तव; केंद्र के साथ यूपी में भी लागू हो वेतन आयोग — मदन मुरारी शुक्ल

गोरखपुर | 31-Oct-2025 01:48 AM | 47 |
गोरखपुर
प्रधानमंत्री का निर्णय स्वागत योग्य — रूपेश श्रीवास्तव; केंद्र के साथ यूपी में भी लागू हो वेतन आयोग — मदन मुरारी शुक्ल

गोरखपुर, 29 अक्टूबर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग की कमेटी गठित किए जाने पर खुशी जताई। परिषद के पदाधिकारी सोमवार को गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और गोरक्षनाथ जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समय रहते वेतन आयोग की कमेटी गठित कर कर्मचारियों का मन जीत लिया है। उन्होंने कहा—

 “प्रधानमंत्री का यह निर्णय स्वागत योग्य है। हमें विश्वास है कि केंद्र सरकार आगे भी कर्मचारियों के हित में निर्णय लेगी और पुरानी पेंशन योजना को भी बहाल करेगी।”

 

महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा—

“केंद्र की तरह उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को वेतन आयोग की कमेटी गठित करनी चाहिए, ताकि राज्य कर्मचारियों को भी समान लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री जी न केवल जननेता हैं, बल्कि पीठाधीश्वर भी हैं। हमें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश आठवें वेतन आयोग को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।”

 

बैठक में वरुण बैरागी, अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवेदी, बंटी श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, अनूप कुमार, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव समेत अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.