गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

जन प्रतिनिधि और प्रशासन समाज के विकास के पूरक : कमलेश पासवान : दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, मंत्री ने कहा – संवाद और समन्वय से ही होगा विकास

गोरखपुर | 03-Sep-2025 09:28 PM | 47 |
गोरखपुर
दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, मंत्री ने कहा – संवाद और समन्वय से ही होगा विकास

गोरखपुर। एनेक्सी भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बासगांव के सांसद कमलेश पासवान ने की। उन्होंने कहा कि “जनप्रतिनिधि और प्रशासन समाज के विकास के पूरक हैं। दोनों का प्रमुख उद्देश्य हर व्यक्ति का कल्याण करना है।”

सांसद ने अधिकारियों से कहा कि जनता की अपेक्षाएं जनप्रतिनिधियों से जुड़ी होती हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण किया जाए। विकास कार्यों की प्रगति लगातार बढ़ाई जाए और हर कार्य के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाए।

योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा

बैठक में केंद्र सरकार की ग्रामीण विकास, कृषि, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क परिवहन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी लाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

सड़क विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने खराब और निर्माणाधीन सड़कों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक राजेश त्रिपाठी ने उरूवां से धुरियापार मार्ग की स्थिति उठाई। जनप्रतिनिधियों ने बाईपास, सर्विस लेन और कट निर्माण के सुझाव दिए जिस पर मंत्री ने संबंधित विभाग को कार्यवाही का निर्देश दिया।

स्वच्छ भारत मिशन व पीएम आवास योजना

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच की समस्या पर चर्चा हुई। मंत्री ने विभाग को गांवों में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा हुई और बताया गया कि तेजी से आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की पेंशन योजनाओं पर मंत्री ने समय से लाभार्थियों तक पेंशन पहुँचाने पर जोर दिया।

रोजगार और किसानों के लिए योजनाएं

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की समीक्षा में बताया गया कि आरसेटी गोरखपुर द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। मंत्री ने निर्देश दिया कि इसे सभी ब्लॉकों में व्यापक स्तर पर चलाया जाए।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान कॉल सेंटर पर भी चर्चा हुई। किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

अन्य योजनाओं की समीक्षा

स्वामित्व योजना (घरौनी) के अंतर्गत अब तक 1,36,521 घरौनी डिजिटल की गई हैं।

अमृत 2.0 योजना के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मनरेगा, एनआरएलएम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना, जल जीवन मिशन, खेलो इंडिया, उज्जवला योजना सहित अनेक योजनाओं की समीक्षा की गई।


मंत्री ने बिजली विभाग को जर्जर तारों, बीच सड़क पर लगे खंभों और अधूरे विद्युत केंद्रों की समस्या को तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए। खेल विभाग को प्रत्येक विकास खंड में मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।

प्रशासन की प्रतिबद्धता

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बैठक में जनपद के विकास कार्य प्रस्तुत किए और आश्वासन दिया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन होगा।

बैठक में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायकगण महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, राजेश त्रिपाठी, इंजीनियर सरवन निषाद, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, ब्लॉक प्रमुख और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.