Gorakhpur, गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ पार्क पर भव्य योग दिवस आयोजन – PHM NEWS
home banner
गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ पार्क पर भव्य योग दिवस आयोजन : हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

गोरखपुर
हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह महंत दिग्विजयनाथ पार्क में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ नोडल खेल सचिव सुभाष एलुवाई, जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
प्रातःकालीन वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और निरोगी समाज का संदेश दिया। योगाचार्य चंदन के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योगाचार्य ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का भी आधार है। उन्होंने लोगों से दवा पर निर्भरता कम करने और नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि 190 से अधिक देशों में योग का अभ्यास किया जा रहा है, जो भारत की ज्ञान परंपरा की वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान योग ने लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और मानसिक तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से जागरूक बनाता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योगाभ्यास करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम में डीजी/एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चनप्पा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ. वैभव शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, परियोजना निदेशक संदीप सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बना।

अन्य खबरें

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

रामगढ़ताल में बनेगा ईको-फ्रेंडली बैंबू रेस्टोरेंट : जीडीए को मिली स्टेट वेटलैंड कमेटी की मंजूरी

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.