गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

’इमर्टिकस लर्निंग’ के सहयोग से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘करियर काउंसलिंग सत्र’ का आयोजन : व्यवसाय प्रशासन विभाग में विद्यार्थियों को करियर नियोजन और कौशल विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आयोजित संवादात्मक सत्र सफल रहा।

गोरखपुर | 23-Sep-2025 11:34 PM | 47 |
गोरखपुर
व्यवसाय प्रशासन विभाग में विद्यार्थियों को करियर नियोजन और कौशल विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आयोजित संवादात्मक सत्र सफल रहा।

गोरखपुर।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में ‘इमर्टिकस लर्निंग’, लखनऊ के सहयोग से करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का शुभारंभ डॉ. कृतिका श्रीवास्तव के स्वागत वक्तव्य से हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में विद्यार्थियों को करियर नियोजन और व्यावसायिक कौशल विकास पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. मनीष कुमार ने विशिष्ट अतिथियों, सत्यप्रकाश सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक) एवं उत्कर्ष सोनी (सहायक प्रबंधक), ‘इमर्टिकस लर्निंग’, लखनऊ का हार्दिक अभिनंदन करते हुए वर्तमान व्यावसायिक परिदृश्य में कौशल विकास की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में पेशेवर कौशल और अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

सत्र में विशिष्ट वक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने ‘करियर नियोजन एवं कौशल विकास’ की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसरों पर ध्यान आकर्षित करते हुए विद्यार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक मार्गदर्शन और इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और करियर उन्मुख कौशल प्राप्त करने में मदद मिलती है।

विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह सत्र अत्यंत सफल रहा और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछकर अपने संदेह दूर किए। सत्र को करियर उन्मुख कौशल और व्यावसायिक मार्गदर्शन की दिशा में सकारात्मक पहल के रूप में देखा गया।

सत्र के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुरुचि श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, डॉ. मोहम्मद इरफ़ान, डॉ. अनुभव नाथ त्रिपाठी, डॉ. सुशील कुमार सिंह और विषय विशेषज्ञ श्रीमती तोजस्वी दुबे, सुश्री शानिया नूर फ़ातिमा, सुश्री श्रेया राय एवं सुश्री ईशा राव उपस्थित रहे।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.