गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

कचहरी बस स्टैंड से महज़ 200 मीटर दूर संचालित हो रहा अवैध टैक्सी स्टैंड, प्रशासन मौन : गोरखपुर से बलिया तक अवैध टैक्सी संचालन जोरों पर, परिवहन विभाग और प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

गोरखपुर | 06-Aug-2025 06:58 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर से बलिया तक अवैध टैक्सी संचालन जोरों पर, परिवहन विभाग और प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

गोरखपुर शहर में कचहरी रोडवेज बस अड्डे से महज़ 200 मीटर की दूरी पर एक अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है, जबकि परिवहन विभाग और प्रशासन आंखें मूंदे हुए है। रैन बसेरे के पास बने इस अवैध स्टैंड पर हर दिन दर्जनों टैक्सियाँ और निजी गाड़ियाँ सवारियाँ उठा रही हैं, जिससे न केवल नियमों की धज्जियाँ उड़ रही हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को प्रतिदिन हजारों रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गोरखपुर से बलिया के लिए नियमित रूप से सवारी बैठाई जाती है। कई गाड़ियाँ प्राइवेट नंबर की हैं, जो कि नियमों के अनुसार व्यवसायिक सवारी ले जाने के लिए अधिकृत नहीं हैं। आरोप है कि प्रत्येक गाड़ी से एक निश्चित 'स्टैंड शुल्क' वसूला जाता है, जिसकी वसूली की ज़िम्मेदारी कथित रूप से परिवहन माफिया के गुर्गों को दी गई है।

आरटीओ और स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न किया जाना, इस बात को बल देता है कि कहीं न कहीं यह अवैध गतिविधि किसी अंदरूनी संरक्षण में फल-फूल रही है।
स्थानीय नागरिकों और यात्रियों का कहना है कि इस अराजक व्यवस्था के चलते उन्हें असुविधा होती है और यह स्थिति शहर की साख को भी नुकसान पहुँचा रही है।

प्रश्न यह है कि, जब यह अवैध टैक्सी स्टैंड शहर के हृदयस्थल पर प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है, तो फिर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही? क्या इस अव्यवस्था के पीछे कोई संरक्षक है?
 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.