गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

राष्ट्रीय डिज़ाइन चैलेंज में IET-DDUGU के विद्यार्थियों की बड़ी उपलब्धि, प्रथम स्थान हासिल : प्रज्ज्वल पांडेय और ओंकार सिंह ने जीता ₹30,000 का पुरस्कार, देशभर की 37 टीमों को पछाड़ा

गोरखपुर | 20-Sep-2025 10:50 AM | 47 |
गोरखपुर
प्रज्ज्वल पांडेय और ओंकार सिंह ने जीता ₹30,000 का पुरस्कार, देशभर की 37 टीमों को पछाड़ा

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDUGU) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) ने एक और बड़ी सफलता अर्जित की है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिज़ाइन चैलेंज प्रतियोगिता में IET की पाँच टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें से मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र प्रज्ज्वल पांडेय और ओंकार सिंह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

विजेता टीम को ₹30,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सफलता डॉ. राहुल कुमार (समन्वयक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के मार्गदर्शन में संभव हो सकी। आयोजन की ज़िम्मेदारी ट्विनटेक इंजीनियरिंग एंड डिज़ाइन टेक्नोलॉजी प्रा. लि. ने संभाली थी और इसे ऑटोडेस्क इंक. के सहयोग से संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता के MD निरंजन कुमार सिंह थे, जबकि कार्यक्रम का कॉन्सेप्ट और कोऑर्डिनेशन डॉ. निशा सिंह द्वारा किया गया।

देशभर से 10 राज्यों और 14 प्रमुख विश्वविद्यालयों की कुल 37 टीमों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया था। इनमें IIT तिरुपति, KIIT, GNA और LPU जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएँ भी शामिल थीं। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में IET-DDUGU की टीम ने अपनी नवाचार क्षमता और तकनीकी दक्षता से सबको पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इनमें ऑटोडेस्क निदेशक कॉनवे गोह, KIIT कुलपति प्रो. (डॉ.) सरनजीत सिंह, OPECA के मानद सचिव बिनोद दाश, सिनर्जी समूह के प्रोमोटर, ऑटोडेस्क स्ट्रैटेजिक मैनेजर अरुण कुमार और डॉ. साईगीता प्रियदर्शिनी (पार्टनर सक्सेस मैनेजर, ऑटोडेस्क) शामिल थे।

IET-DDUGU के विजयी छात्रों की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कुलपति प्रो. (डॉ.) सरनजीत सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विशेष रूप से मेंटोर डॉ. राहुल कुमार की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और यह छात्रों की प्रतिभा तथा शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।

माननीय कुलपति ने इस सफलता पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता छात्रों प्रज्ज्वल पांडेय और ओंकार सिंह, प्रो. एस.एन. तिवारी (प्रोफेसर-इन-चार्ज), प्रो. हिमांशु पांडेय (डीन, FoET) तथा डॉ. राहुल कुमार (समन्वयक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग) को बधाई दी।

यह उपलब्धि IET-DDUGU के लिए न केवल तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता का प्रमाण है बल्कि यह भी दर्शाती है कि विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और नवाचार क्षमता से विशेष पहचान बना रहे हैं।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.