गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

ग्रीनलैंड फाउंडेशन का नि:शुल्क मेडिकल कैंप : 2200 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

गोरखपुर | 12-Apr-2026 05:01 PM | 47 |
गोरखपुर
2200 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

गोरखपुर। ग्रीनलैंड फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय डॉ. बिहारी लाल गुप्ता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा कैंप एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रीनलैंड हॉस्पिटल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के 2200 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श, विभिन्न जांचें जैसे अल्ट्रासाउंड, ईसीजी तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस चिकित्सा शिविर में लगभग 50 सदस्यीय मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. डी.के. गुप्ता, फिजिशियन डॉ. विजय रंजन, न्यूरो एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अजय गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती वृंदा गुप्ता द्वारा किया गया। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती केतकी सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को जारी रखने पर बल दिया।

इस दौरान हजारों लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने के साथ ही भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। अस्पताल के निदेशक डॉ. विजय रंजन ने बताया कि ग्रीनलैंड हॉस्पिटल भविष्य में भी क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के और शिविर आयोजित करता रहेगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.