गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का हुआ विस्तार, राजकुमार तीसरी बार बने मीडिया प्रभारी : संगठन विस्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी रहे मौजूद

गोरखपुर | 09-May-2026 04:41 PM | 47 |
गोरखपुर
संगठन विस्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी रहे मौजूद

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद गोरखपुर के संगठन का विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक पंचायती राज मंडल गोरखपुर हिमांशु शेखर ठाकुर ने की, जबकि संचालन संघ के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर राजकुमार को तीसरी बार जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामसूरत यादव, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष राजू प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम गौतम, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, तवरेज खान, अरुण कनौजिया, परमेश्वर पासी, लालजी, कमलेश प्रसाद, रामजीवन कनौजिया, धनवंतरी प्रसाद, धर्मेन्द्र Kumar, शंभूनाथ सहानी, राजू कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संयुक्त मंत्री दिवाकर यादव, इन्द्रजीत भास्कर, ध्रुव नारायण, रामाकांत, राकेश कुमार खन्ना, राजू यादव समेत कई पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। महिला संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सविता सिंह, जिला मंत्री गीता देवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीत देवी, उपाध्यक्ष सीमा चौहान, निर्मला देवी, आशा देवी, सुशीला, पूनिता गुप्ता, सीमा देवी तथा संगठन मंत्री सरिता सैनी भी मौजूद रहीं।
इसके अलावा विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला महामंत्री शंभूनाथ गौड़, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला संगठन मंत्री राम दुलारे यादव, संप्रेक्षक उमेश सिंह, श्याम सुंदर, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव, रामदरश, पिंटू कुमार, विजय कुमार, जयशंकर भारती, जय गोविंद गौड़, अखिलेश, उपेन्द्र एवं रंजय कुमार सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संरक्षक एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवनीन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.