गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

लेनदेन के विवाद में गोरखपुर के युवक की निर्मम हत्या : दोस्तों ने सिर और धड़ अलग कर महाराजगंज में फेंका

गोरखपुर | 04-Dec-2025 03:38 AM | 47 |
गोरखपुर
दोस्तों ने सिर और धड़ अलग कर महाराजगंज में फेंका

गोरखपुर। पैसे के लेनदेन के विवाद में गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के युवक अंबुज (20) की बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। दोस्तों ने पहले कुल्हाड़ी से उसका गला काटा और फिर कार से लगभग 50 किलोमीटर दूर महाराजगंज जिले में सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार शाम युवक के अवशेष बरामद कर लिए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर तिवारीपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है।

मृतक के पिता संतोष मणि त्रिपाठी उर्फ प्रकाशेंदु सूरजकुंड पावर हाउस के पास परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को अंबुज घर पर था तभी एक एर्टिगा कार आई। उसमें उसका दोस्त आयुष बैठा था। बेटे से पूछने पर उसने बताया कि वह एक हल्दी कार्यक्रम में जा रहा है। इसके बाद अंबुज घर से निकल गया। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसके फोन पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था।

जब दूसरे दिन 27 नवंबर को भी वह घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो उठे। संतोष मणि के अनुसार, पत्नी और बेटी रोते रहे और रिश्तेदारों तथा परिचितों से भी जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन अंबुज का कोई पता नहीं चला। आखिरकार 28 नवंबर को पिता ने तिवारीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और IGRS पर शिकायत भी की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत सर्विलांस, मोबाइल डंप डेटा और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। करीब 50 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

जांच में अंबुज के अंतिम लोकेशन और उसके साथ गए आयुष की गतिविधियों ने पुलिस को शक की दिशा में आगे बढ़ाया। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने महाराजगंज जिले के एक सुनसान इलाके में छानबीन की तो सिरविच्छिन्न शव बरामद हुआ। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि शिनाख्त में दिक्कतें आईं, हालांकि कपड़ों और अन्य संकेतों से पुलिस को अंदेशा हुआ कि यह अंबुज का हो सकता है। इसके बाद मृतक के पिता शिनाख्त के लिए महाराजगंज रवाना हुए हैं।

महाराजगंज पुलिस भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। मोबाइल लोकेशन, कार की मूवमेंट और आरोपियों के बयान एक-दूसरे से मेल खाने लगे, जिससे मामला काफी स्पष्ट हो गया है। पुलिस का मानना है कि पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते हत्या की गई।

स्थानीय लोगों और पड़ोसियों का कहना है कि अंबुज स्वभाव से शांत और मेहनती लड़का था। वह अपने घर का इकलौता बेटा था और आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण वह पढ़ाई के साथ काम भी करता था। उसकी ऐसी निर्मम हत्या ने पूरे मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है। परिजनों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस अब हिरासत में लिए गए दोनों साथियों से पूछताछ कर हत्या की पूरी कहानी और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगा रही है। जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा होने की संभावना है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.