गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

अपर जिलाधिकारी ने व्यापार बंधु बैठक में दिए व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश : कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मासिक बैठक, अतिक्रमण, विद्युत, सफाई, यातायात और किराया वृद्धि जैसी समस्याओं पर हुई चर्चा

गोरखपुर | 17-Sep-2025 11:16 AM | 47 |
गोरखपुर
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मासिक बैठक, अतिक्रमण, विद्युत, सफाई, यातायात और किराया वृद्धि जैसी समस्याओं पर हुई चर्चा

गोरखपुर, 16 सितम्बर।

अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग व्यापारियों की प्रत्येक समस्या को सहयोगात्मक भाव से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित करें। साथ ही व्यापारिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, फॉगिंग, शौचालय व मूत्रालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़कों-गलियों को अतिक्रमण मुक्त रखने पर बल दिया।

व्यापारियों की प्रमुख समस्याएँ

बैठक में व्यापारियों ने निम्न मुद्दे उठाए:

अवैध अतिक्रमण एवं ट्रैफिक जाम की समस्या

विद्युत आपूर्ति में बाधा, अधिक बिल एवं गलत बिलिंग

कूड़ेदान और नाली निर्माण, सड़क मरम्मत

गलत दुकान किराया वृद्धि और गृहकर

जलकल बिल्डिंग स्थित दुकानों के किराये में पारदर्शिता

व्यापारी प्रतिनिधि संजय कुमार ने रेती चौराहे पर जाम की समस्या उठाई, वहीं रमेश चन्द्र गुप्ता ने गोलघर गणेश चौक के पास अवैध निर्माण रोकने और सफाई की मांग की। इस पर एडीएम ने नगर आयुक्त और यातायात निरीक्षक को कार्यवाही के निर्देश दिए।

व्यापारी संजय सिंघानिया ने नगर निगम से चौरहियां गोल मस्जिद से शीतला माता मंदिर तक नाली एवं रोड निर्माण कराने की मांग रखी। राजीव रस्तोगी ने विद्युत मार्केट में यूरीनल व इमामबाड़ा पश्चिम फाटक पर ट्रांसफार्मर को जाली से कवर करने की बात कही।

अनिल कुमार व संजू गुप्ता (पिपराइच) ने विद्युत विभाग द्वारा अधिक बिल भेजे जाने की शिकायत की, जिस पर एडीएम ने तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

उपस्थित सदस्य

बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष संजय सिंघानिया, प्रकाश नारायण पांडेय, रमेश गुप्ता, विकास सिंह, संतोष अग्रवाल समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.