गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर विश्वविद्यालय और CRC के बीच MoU, छात्रों को मिलेगा इंटर्नशिप व प्रशिक्षण का अवसर : मनोविज्ञान विभाग और कंपोजिट रीजनल सेंटर के बीच समझौता, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास में बढ़ेगा शोध व सहयोग

गोरखपुर | 29-Aug-2025 01:29 PM | 47 |
गोरखपुर
मनोविज्ञान विभाग और कंपोजिट रीजनल सेंटर के बीच समझौता, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास में बढ़ेगा शोध व सहयोग

छात्रों को इंटर्नशिप व प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग और कंपोजिट रीजनल सेंटर (CRC) गोरखपुर के बीच बुधवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता शैक्षणिक सहयोग, शोध और संस्थागत समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुआ।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय कुमार एवं CRC निदेशक जितेंद्र यादव सहित कई शिक्षाविद मौजूद रहे।

कुलपति ने कहा कि यह समझौता छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं संवेदनशीलता दोनों में निपुण बनाएगा तथा समाज में समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

समझौते के तहत विश्वविद्यालय के छात्र CRC गोरखपुर में इंटर्नशिप, फील्ड विज़िट और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, पुनर्वास और सामुदायिक मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

यह MoU तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा और आपसी सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.