गोरखपुर न्यूज़
🚨 Breaking News |
गोरखपुर
एसएसपी राजकरन नय्यर की बड़ी कार्रवाई, SHO गोला हटाए गए : चोरी-छिनैती पर लगाम कसने में नाकाम SHO गोला पर गिरी गाज, एसएसपी के एक्शन से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
गोरखपुर।
जिले में बढ़ती चोरी और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकामी के चलते एसएसपी राजकरन नय्यर ने कड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई में SHO गोला अंजुल चतुर्वेदी को थानेदारी से हटा दिया गया।
एसएसपी के इस कदम से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
नई जिम्मेदारियाँ
इंस्पेक्टर राहुल शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक, थाना गोला बनाया गया।
सब इंस्पेक्टर नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव (जो एसएसपी के वाचक रहे हैं) को SO रामगढ़ताल की जिम्मेदारी दी गई।