गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में सपा ने कांशीराम की 92वीं जयंती ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाई : नेताओं ने बहुजन समाज की एकता पर दिया जोर

गोरखपुर | 15-Mar-2026 07:28 PM | 47 |
गोरखपुर
नेताओं ने बहुजन समाज की एकता पर दिया जोर

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशी राम की 92वीं जयंती को “बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर के तारामंडल रोड स्थित सत्यम लॉन में जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राम भुआल निषाद तथा मुख्य वक्ता के रूप में लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल और छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा मौजूद रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि और वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को शासन-कर्ता जमात बनाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने मंडल रिपोर्ट के समर्थन में देशव्यापी जन आंदोलन खड़ा किया और बहुजन समाज को एकजुट करने के लिए निरंतर संघर्ष किया।
नेताओं ने कहा कि दिसंबर 1992 में महान समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता कर “बहुजन समाज बनाओ अभियान” को गति दी गई। इसके बाद 1993 में नेताजी के नेतृत्व में वंचित और कमजोर वर्गों की सरकार बनी, जिसने सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।
वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की अवधारणा को मजबूत कर रही है।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के सभी महापुरुषों को सम्मान देती है और पार्टी के राज्य मुख्यालय सहित सभी जिलों में उनकी जयंती और पुण्यतिथि मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि कांशीराम जैसे महान नेता ने दलितों, वंचितों और शोषितों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.